Saturday, February 25, 2012

कहा था न!

कहा था न!
कि ये सब फसाद है,
कि चल पड़े हो,
पर रास्ते बड़े बर्बाद है,
कहा था न!
तुम बदलने निकले हो,
तुम खुद ही ग़ुम हो जाओगे.
घुटने टेक दोगे,
थोड़े और गुमसुम हो जाओगे.

कहा तो था!
पर मकसद फसाद से परे है.
रास्ता बर्बाद सही, पर ऐसे न जाने 
कितने रास्तों से रिश्ते हुए गहरे है.
कहा तो था!
पर ग़ुम होके ही कुछ अब हासिल होगा,
बदले न बदले कोई,
पर गुमसुम दिल बेवजह न रूकावट-ए-मंज़िल होगा!

Thursday, February 16, 2012

Getting to know someone!

Getting to know someone intimately is like undressing someone.. layer by layer.. though there's an air of ecstasy of finally unfolding the mystery; there's always a chance of loosing interest mid-way seeing the flaws and intricacies.. making you vulnerable to the thought of being known and exposed yourself in the process of knowing someone.. making you sleepless at nights that could have been beautiful, had you not ventured into it in the first place!

Saturday, January 7, 2012

Turning 25

The air's moist with yesterday's rain,
amidst this much love, pops up a pain,
A lot undone, a lot to be done,
and yet someone turns 25 again!

Thursday, July 28, 2011

संगम विहार

आज कल कुछ ऐसे परिचय कराया जाता है,
नरक को नरक नहीं कहते अब..
संगम विहार कहके डराया जाता है.

७ रुपैये में रोलर कोस्टर ऑटो वाले भैया,
इन मशहूर गलियों में गालियाँ यूँ दौड़ाते है,
कुछ एक हड्डियाँ, कुछ एक पसलियाँ,
और कुछ एक मूड के टुकड़े,
गटर की नदियों में बहते चले जाते है.
रोज़ एक नए गड्ढे पे,
दिल को झटके देके मरवाया जाता है,
हाँ जी अब, संगम विहार कहके डराया जाता है.

सैकडों साइकिल, लाखों लोग,
चंद घड़ियाँ ट्रैफिक की हवस में.
बदहवास शोर, अन्दर भी, और बाहर भी.
सपनों में भी है बहरे होने का डर,
जी करता है, बन जाऊं नेता, खा लूं कसमें,
कुछ तो बदलूँ, एक रोड ही बना दूं,
फ़िज़ूल ही खून गरमाया जाता है,
कि अब, संगम विहार कहके डराया जाता है.

Dedicated to the potholes, stagnant sewer water, perpetual traffic, honking, ancient roads and drainage system at Sangam Vihar!... and also to the bravery of the people who are living there, knowing that if one day an ambulance/fire brigade is needed at that place, it might take 'quite a while' to reach..

Wednesday, June 29, 2011

Decipher

Eyes saw some things today,
unreal images moving in surreal haze.
And life that seems to stare back,
laughs at me for my ways.
Uneasy mind locks the images,
not to decipher, not to remember, not until a thousand few days!!

Friday, June 17, 2011

झिझक

झिझक सी है, फैसलों के दरमियान,
पलके छुपाये हुए है, ढाई  हज़ार आंधियाँ. 
कुछ धूल का फव्वारा छटे , तो कुछ बात बने,
कभी दोहरी, कभी अधूरी आँखे मलती ज़िंदगियाँ.

Monday, June 13, 2011

करीब

यकीन नहीं आता, जो तेरा अक्स
मेरे इतना करीब नहीं आता,
ये जानी-पहचानी चाल है नसीब तेरी,
यहाँ आ गए जहां..
कोई तरकीब नहीं आती,
कोई रकीब नहीं भाता.